तिलहर: गढ़िया रंगीन पुलिस ने दिल्ली से वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन पुलिस ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 24 वर्षीय सौरभ उर्फ गोलू पुत्र जयवीर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर गांव खुबपुर अचिंतपुर निवासी व्यक्ति की पुत्री को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।