गुरारू: महुली निवासी ने नशे में पुलिस पदाधिकारी से की बदसलूकी, केस दर्ज कर भेजा जेल
Guraru, Gaya | Aug 9, 2026 शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने और पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में गुरारू पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गुरारू थाना में पदस्थापित एएसआई बिनोद कुमार यादव के बयान पर थाना में कांड संख्या 208/26 दर्ज किया गया है। एएसआई बिनोद कुमार यादव ने बताया है कि ग्राम महुली निवासी राम प्रवेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया।