शाहजहांपुर: निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी हालत
शाहजहांपुर। अजीजगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मदनापुर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी वेदवति के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वेदवति को उल्टियां होने की शिकायत थी और उसकी हालत ठीक-ठाक थी। शनिवार शाम करीब छह बजे वे उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में