राघोगढ़: राघोगढ़ में निर्माणाधीन होटल और मैरिज गार्डन से एसी के कॉपर गैस पाइपलाइन चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Sep 30, 2026 गुना में राघोगढ़ थाना के भरसुला चौराहे पर मैरिज गार्डन होटल में चोरी का आरोपी पुलिस ने पकड़ा है। थाना प्रभारी ने बताया, 30 सितंबर 2026 को फरियादी सुरेंद्र सिंह राजपूत ने भरसूला चौराहा पर निर्माणधीन होटल और मैरिज गार्डन के 20 कमरों के AC के कॉपर वायर चोरी की रिपोर्ट की। 30 सितंबर को आरोपी राजू उर्फ रज्जाक खान को गिरफ्तार कर ₹15000 के 18 गैस पाइप बरामद किए है।