पेण्ड्रा: जीपीएम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली को प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंगलवार दोपहर 2 बजे रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की