सिकंदराराऊ: रोशनगंज में भारतीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में महिला बैठक और हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन हुआ
रोशनगंज में भारतीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में महिला बैठक और हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें माहेश्वरी, गुप्ता, वाष्णेय, जैन और अग्रवाल समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता वाष्णेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीरा वाष्णेय, कोषाध्यक्ष प्रीति सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।