बाड़ी: 20 हजार रुपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर रामविलास उर्फ मुकुट गिरफ्तार, बाड़ी पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई
Bari, Dholpur | Oct 2, 2026 पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाड़ी पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए के इनामी स्थाई वारंटी रामविलास उर्फ मुकुट गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना बाड़ी सदर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन संगीन आपराधिक प्रकरण द