भरथना: बकेवर के लखना में आवारा सांड़ ने सब्जी व्यापारी को पटककर सींग से किया घायल, मौत
बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बे की सब्जी मंडी में रविवार सुबह 8 बजे सब्जी खरीदने पहुंचे 33 वर्षीय व्यापारी अमर को आवारा सांड़ ने पीछे से टक्कर मारकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद सांड़ ने सींग से पेट में हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से अमर की घर पर ही मौत हो गई।नगला खादर, बकेवर निवासी अमर (33) पुत्र रुपराम फेरी के लिए सब्जी खरीदने लखना मंडी गया था।