बिसौली: बिसौली नगर में कांवड़ियों ने भोले के गीतों पर जमकर किया डांस, जगह-जगह भंडारे लगे
Bisauli, Budaun | Aug 16, 2026 बिसौली नगर में रविवार को 8 बजे करीब कांवड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। मशहूर डीजे गौरव की धुनों के साथ हजारों की संख्या में जल भरकर लौटे कांवड़ियों ने नगर में भोलेनाथ के गीतों पर जमकर डांस किया। कांवड़ियों के जयकारों और डीजे की भक्ति धुनों से पूरा नगर शिवमय नजर आया।।कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ गुजरे।