मोहम्मदगंज: गोबरदाहा नदी पर पुल निर्माण अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा आवागमन
मोहम्मदगंज प्रखंड के पंचायत गोलापत्थर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए गोबरदाहा नदी पर निर्माणाधीन चिरप्रतीक्षित पुल का काम लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल संपर्क पथ का निर्माण अंतिम चरण में है। संवेदक बिपिन बिहारी सिंह ने बताया कि उद्घाटन की औपचारिकता पूरी होने के बाद करीब एक माह के भीतर पुल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।