कायमगंज: दिव्यांग के नाम पर 99 हजार का लोन लेकर ठगी, कायमगंज में क्रेडिट कार्ड बनवाते समय खुला राज
कायमगंज में गऊटोला मऊरशीदाबाद गांव निवासी दिव्यांग आमिर के नाम पर कथित तौर पर धोखाधड़ी कर 99,996 रुपए का लोन ले लिया गया।लोन की रकम उनके एयरटेल पेमेंट बैंक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई।मामले की जानकारी आमिर को तब हुई।जब वह क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंक पहुंचा।बैंक कर्मचारियों ने उसे बताया कि उसका सिबिल स्कोर खराब है।उसके नाम पर पहले से लोन है।