बक्सर: ग्रामीण बैंक से 18 लाख ठगने वाला शातिर 6 साल बाद गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Oct 3, 2026 नगर थाना पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी के बड़े मामले में शातिर ठग रॉबिन्स कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 6 साल से फरार था। गिरफ्तार आरोपी रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी जय प्रकाश सिंह का पुत्र है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना पर उसके पैतृक घर से धर दबोचा। 6 साल पहले आरोपी ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के साथ धोखाधड़ी की थी।