बहराइच: एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठक कर प्रभारी मंत्री ने बाढ़ की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के दिए निर्देश
गुरुवार को बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र और जनपद बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिले की सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में वर्चुअल ग्रुप से बैठक की ओर संभावित बाढ की दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूरी करने और तहसील प्रशासन को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।