सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शिक्षा विभाग जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एमसीबी द्वारा जिला स्तरीय भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में आयोजित इस गरिमामय समारोह में जिले भर से आए विद्यार्थियों ने चित्रकला पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और वैचारिक स्पष्टता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह के प्रथम चरण में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कैनवास पर सेवा संकल्प, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सरोकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा उकेरी गई जीवंत एवं संदेशप्रद आकृतियों की अतिथियों ने प्रशंसा की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के कर कमलों से शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी सहभागी बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहन प्रमाण पत्र दिए गए।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_की_कहानी #sevasetu