गोरखपुर एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने टीबी की जांच को लेकर अहम शोध किया है। नई जांच तकनीक की मदद से दवा-संवेदनशील और दवा-प्रतिरोधी टीबी की पहचान करीब दो घंटे में की जा सकती है। जहां पहले ऐसी जांच में पांच से छह सप्ताह तक का समय लग सकता था, वहीं अब मरीजों में दवा प्रतिरोध की जानकारी काफी जल्दी मिल सकेगी।
[TB Testing, Gorakhpur AIIMS]