नानपारा: नवाबगंज में तिरंगा यात्रा के साथ शिक्षा रैली का आयोजन, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
रामनगर सेमरा नानपारा में शुक्रवार को जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने तिरंगा यात्रा के साथ सर्व शिक्षा अभियान जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था।रैली की शुरुआत जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से हुई। यह रैली कस्बे के नवाबगंज और नानपारा मार्ग सहित विभिन्न स्थानों से गुजरी।