सांगानेर: पंचायत व निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, खींवसर विधानसभा क्षेत्र से 12 से अधिक लोगों ने भाजपा का थामा दामन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पंचायत और निकाय चुनाव से पहले नागौर जिले की खींवसर विधानसभा क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्षद सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी लोगों को पार्टी का दुपट्टा पहनाया और स्वागत किया। इस दौरान कई नेता मौजूद रहे। वही क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलेगी।