मड़ियाहू: दोदापुर गांव के मुख्य मार्ग पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की
लगातार हो रही बारिश के बाद दोदापुर गांव के मुख्य मार्ग पर जलजमाव होने से ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वालों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पा