कोंडागांव: फरसगांव में भव्य एकता यात्रा निकली, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए, KV जनरल स्टोर में शहीद के पिता ने ध्वजारोहण किया
स्वतंत्रता दिवस पर केवी जनरल स्टोर एवं उमींद सामाजिक संस्था द्वारा एकता यात्रा निकाली गई। सुबह शहीद रामप्रसाद नेताम के पिता बीजाराम नेताम ने ध्वजारोहण किया। यात्रा में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। हाई स्कूल में तिरंगे रंग के गुब्बारे छोड़े गए। इस दौरान सेवानिवृत्त व कार्यरत शिक्षकों तथा 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।