धौलपुर: धौलपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम प्रशिक्षण
धौलपुर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, आत्महत्या रोकथाम और तनाव प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में चिकित्सकों को समय पर मानसिक समस्याओं की पहचान, संवेदनशील संवाद और विशेषज्ञ सेवाओं से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया गया।