सहार: खैरा गांव की सड़क कीचड़ का दलदल बनी, जलजमाव से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sahar, Bhojpur | Aug 11, 2026 सहार प्रखंड के पेरहाप पंचायत अंतर्गत खैरा गांव के वार्ड संख्या 11 में ग्रामीण सड़क की हालत इन दिनों बदहाल हो गई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ जमा हो जाने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने के कारण पैदल चलने वालों के साथ बाइक और अन्य छोटे वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।