सुसनेर: आगर रोड स्थित मंडी में 2 हजार बोरी उपज की आवक, सोयाबीन ₹5721 तो उड़द ₹7400 क्विंटल बिकी
आज गुरुवार दोपहर 12 बजे आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में फसलों की नीलामी प्रक्रिया के दौरान 2 हजार बोरी उपज की आवक दर्ज की गईं यहा लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारियों ने 5721 रुपये प्रति क्विंटल के अधिकतम भाव से सोयाबीन तथा 7400 के अधिकतम भाव से उड़द की ख़रीदी कि। मंडी सचिव राजेन्द्र शर्मा ने बताया 2 अक्टूबर को गांधी जंयती पर अवकाश के चलते मंडी में नीलामी बंद रहेगी