तेंदूखेड़ा: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत छिरकोना में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण
तेंदूखेड़ा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम छिरकोना में जिला खाद्य अधिकारी राकेश अहिरवाल ने विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय उचित मूल्य दुकान, पंचायत भवन एवं मुक्तिधाम का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी ने संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।