मानपुर: तेज बारिश से बरतराई की मुख्यालय को जोड़ने वाली जिड़जिडी नाले की पुलिया बही, ग्रामीणो और छात्रों की राह मुश्किल
Manpur, Umaria | Aug 16, 2026 ग्राम बरतराई मे बीती रात हुई तेज बारिश के चलते मुख्यालय को जोड़ने वाली जिड़जिडी नाले के ऊपर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से कोडार और सरसवाही गांव के छात्र-छात्राएं विद्यालय आने-जाने के लिए आवागमन करते हैं। पुलिया के बह जाने से अब विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।