अमरोहा: डिडौली में हाइवे पर गांव चौधरपुर के तीन वाहनों की भिड़ंत, सड़क पर बिखरे अंडे
Amroha, Amroha | Aug 13, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव चौधरपुर स्थित नेशनल हाईवे पर तीन वाहनों की गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर पिकअप में भरे अंडे बिखर गए। जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन खराब होने के कारण नेशनल हाईवे पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक निजी यूनिवर्सिटी की बस को उसके पीछे चल रही डीसीएम ने