नशा तस्करों की संपत्ति पर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,
दो परिवारों की 1.41 करोड़ रुपए की संपत्ति को किया फ्रीज,
बीकानेर। संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बीकानेर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित मानी गई संपत्तियों की पहचान कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त करते हुए कुल एक करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है।
एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि पुलिस के अनुसार ऑपरेशन नीलकंठ का उद्देश्य संगठित अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों की आर्थिक कमर तोडना है। अभियान के दौरान ऐसे अपराधियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से चल-अचल संपत्तियां बनाई हैं। पुलिस द्वारा इन संपत्तियों का चिन्हांकन कर नियमानुसार फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
नो के तस्कारों की अवैध संपत्तियों पर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया फ्रीज, एसपी मृदुल कच्छावा ने डिटेल में दी जानकारी।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को की गई कार्रवाई में थाना सदर क्षेत्र में मेहरूनिशां पत्नी मुराद अली की कुल करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें बीकानेर के भुट्टों का बास स्थित आवासीय मकान की बाजार कीमत करीब 36 लाख रुपये तथा राजीव नगर, बीकानेर में चुना भट्टा के पास स्थित आवासीय भू-खण्ड की बाजार कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है।
एसपी ने बताया कि मेहरूनिशां सदर पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर मुराद अली की पत्नी है, जिसने अपनी सारी संपत्तियां अपनी पत्नी के नाम कर रखी है। एसपी ने बताया कि मुराद अली के दो
पत्नी के नाम कर रखी है।
एसपी ने बताया कि मुराद अली के दो पुत्र लादेन और तालिमान भी अवैध मादक पदार्थों के तस्कर रहे हैं। तीनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है।
एसपी ने कहा कि आरोपियों की करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज करने में एडीशनल एसपी शहर चक्रवति सिंह और सदर एसएचओ सुरेंद्र पचार की अहम भूमिका रही, क्योंकि इन्होंने गहनता से जांच पड़ताल करते हुए इस्तगासा तैयार किया।
*इसी कार्रवाई के तहत थाना रणजीतपुरा क्षेत्र में पूनमचंद बिश्नोई पुत्र जयसुराम उर्फ जस्सराम की करीब 4 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई।* इसमें महिंद्रा बोलेरो कैंपर की बाजार कीमत करीब एक लाख रुपये, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 35 हजार रुपये तथा रणजीतपुरा क्षेत्र में स्थित आवासीय मकान की बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। वहीं रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में ही प्रेमसुख बिश्नोई उर्फ सोनी पुत्र जयसुराम उर्फ जयसुखराम की करीब 37 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें चक 10 आरडी, रणजीतपुरा, बीकानेर स्थित निर्माणाधीन मकान की बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये तथा चक 14 आरडीआई, रणजीतपुरा स्थित दुकान की बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये शामिल है। यह कार्रवाई एडीशनल एसपी ग्रामीण बनवारी लाल मीणा व रणजीतपुरा थाना पुलिस द्वारा नियमानुसार की।
पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अपराधियों द्वारा तस्करी से अर्जित आय और उससे बनाई गई संपत्तियों की लगातार जांच की जा रही है। संपत्तियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है, ताकि अपराधियों द्वारा अवैध कमाई से खड़ी की गई आर्थिक संपत्ति को जब्त फ्रीज कर उनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
*दो परिवारों पर हुई कार्रवाई*
पुलिस के अनुसार मेहरूनिशां के पति मुराद अली थाना हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ 17 अभियोग दर्ज हैं। उनके पुत्र तालीवान उर्फ तालीमान के खिलाफ भी 10 मामले दर्ज बताए गए हैं।
इसी प्रकार पुलिस के अनुसार आरोपी पूनमचंद व प्रेमसुख बिश्नोई सगे भाई हैं, जिनके विरुद्ध अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं।
बीकानेर पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित आय की पहचान कर ऐसी सभी संपत्तियों को शीघ्र फ्रीज कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े लोगों के संबंध में उपलब्ध जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने की बात कही है।
*कुल एक करोड़ 41 लाख रुपए की संपत्ति को किया फ्रीज*
बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई में फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल बाजार मूल्य 1 करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये है। पुलिस के मुताबिक अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति पर चोट करने की यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ा कदम है।
Bikaner, Bikaner | Aug 21, 2026