धरहरा: मुंबई से लौटे राशन डीलर को मिला टूटा ताला, घर से नकदी व कांसे के बर्तन गायब,जगदीशपुर में सूने घर को चोरों ने बनाया निशान
धरहरा प्रखंड के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार को चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने एक राशन डीलर के सूने घर का ताला तोड़कर नकदी, कीमती घड़ी और कांसे के बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, राशन डीलर अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में मुंबई गए हुए थे।