Public App Logo
#विश्व_पर्यावरण_दिवस : "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बीडीओ व थानाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण अमरपुर (बांका): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह अमरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रतीक राज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। बीडीओ प्रतीक राज ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक बड़ा और सार्थक योगदान होगा। वहीं, अमरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। 🌱🌳 #WorldEnvironmentDay #EkPedMaaKeNaam #Amarpur #Banka #PratikRaj #RakeshKumar #PlantationDrive - Amarpur News