कैराना: कैराना क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Kairana, Shamli | Sep 30, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग किसान के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग बुजुर्ग के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग किसान भैंसा-बोगी लेकर जा रहा था, इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो कैराना क्षेत्र के गांव पावटीकलां के आसपास का बताया जा रहा है।