उज्जैन ग्रामीण: देवास रोड पर लोडिंग वाहन और कार में जोरदार टक्कर, स्टीयरिंग खराब होने से हुआ हादसा
उज्जैन के देवास रोड पर शनिवार शाम करीब 4 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने एक लोडिंग मैजिक और कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मैजिक का कांच भी फूट गया। बताया गया कि मैजिक का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया था। मैजिक चालक राजा खाली वाहन लेकर नागझिरी हाट से मंडी जा रहा था। रास्ते में स्टेयरिंग ने काम करना ब