जांजगीर: जिला पंचायत में अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर जांजगीर-चांपा में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।