जांजगीर: डकैती से पहले पकड़े गए 5 आरोपी, मेडिकल-किराना दुकान को लूटने की थी साजिश: एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने दी जानकारी
जांजगीर-चांपा। बिर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने डकैती की एक बड़ी साजिश को वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। पुलिस ने सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान, करही में डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल समेत डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार बरामद किए गए हैं।