औरैया: ग्राम भीखमपुर में महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाया, हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती, अज्ञात कारणों से उठाया कदम
कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखा चूहे मारने वाला जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे जिला मुख्यालय स्थित 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की निगरानी में महिला का उपचार जारी है। भीखमपुर निवासी नीतेश कुमार की पत्नी पूजा (25) ने शुक्रवार को अ