मनोहरथाना: मनोहर थाना नगर पालिका के अध्यक्ष बने देवेंद्र शर्मा
मनोहर थाना नगर पालिका चुनाव में भाजपा को 20 में से 11सीटों पर जीत मिली थी । 6सीटो पर कांग्रेस व 3 निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी । दो निर्दलीयों ने भाजपा को समर्थन किया। जिसके चलते भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेंद्र शर्मा को 13 मत मिले वहीं कांग्रेस के राहुल साहू को सात मत मिले। कांग्रेस के पक्ष में एक निर्दलीय ने अपना मतदान किया।