फरसाबहार: ओडिशा में आकाशीय बिजली के कहर से दो महिला मजदूरों की हुई मौत
ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर, दो महिला मजदूरों की मौत, ओडिशा के तलसरा थाना क्षेत्र के चंदलीमाल में रोपा कार्य करने गई छत्तीसगढ़ की दो महिला मजदूरों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में करीब 6-7 महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें सुंदरगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान तुमला थाना क्षेत्र के बरडीह निवासी सुशीला तिर्की और च