तिलोई: अमेठी में तमंचा और कारतूस के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार
Tiloi, Amethi | Sep 20, 2026 बाजारशुक्ल पुलिस ने 20 सितंबर को ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत आनन्द सिंह को 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। आरोपित के खिलाफ अमेठी, बाराबंकी और अयोध्या में पहले से 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की।