सुपौल DTO में विजिलेंस की छापेमारी, डेटा ऑपरेटर गिरफ्तार:15 हजार रिश्वत लेते पकड़ा, अधिकारियों-कर्मचारियों से हुई पूछताछ, दस्तावेजों की जांच की
सुपौल जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
नंदलाल पर गाड़ी का बिहार नंबर कराने के लिए आवेदन के निष्पादन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। यह कार्रवाई ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी मोहम्मद अजहर अली की शिकायत पर की गई।
Bihar, India | Sep 25, 2026