बास्तानार: एकलव्य विद्यालय कोड़ेनार में विधायक विनायक गोयल ने तिरंगा फहराया, प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बास्तानार ब्लॉक के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोड़ेनार में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री विनायक गोयल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ देश की आन, बान और शान का सम्मान किया।