सासनी: मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर सरकारी गाड़ी से मोपेड के एक्सीडेंट के बाद सड़क पर तड़पते घायलों का वीडियो आया सामने
Sasni, Hathras | Aug 15, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे के गांव ठूलई के पास मजिस्ट्रेट लिखी हुई 1 सरकारी बोलोरो ने मोपेड को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मोपेड सवार दादा सुभाष चंद्र व नाती दक्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान एक युवक सोनू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी गाड़ी के हादसे मे सड़क पर तड़प रहे घायलों का वीडियो सामने आया है।