मसूरी में तीज के बहाने महिलाओं ने सजाई संस्कृति की महफिल, गढ़वाली गीतों पर झूमीं महिलाएं
मसूरी। हरियाली तीज के अवसर पर प्रताप नगर जन महिला कल्याण समिति की ओर से आयोजित उत्सव में महिलाओं ने लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द का रंग बिखेरा। राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार में पहुंचीं और गढ़वाली गीतों पर सामूहिक नृत्य कर जमकर उत्सव मनाया। पहली बार आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से आयोजकों का उत्साह भी बढ़ा। कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं और तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
#cmuttrakhkhand #congressnews #BJPNEWS #GaneshJoshi #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand
Mussoorie, Dehradun | Aug 12, 2026