सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र में तीन सड़क हादसों में 3 लोग हुए घायल, एक गंभीर घायल को किया गया रेफर
सादाबाद क्षेत्र में कुरसंडा-मई रोड, मुरसान रोड आदि स्थानों पर हुए सड़क हादसों में लेखपाल सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि एक अज्ञात सहित दो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में उपचार किया गया।