सैदपुर: खुले कुएं में गिरकर मरी गर्भवती गाय का शव 3 दिन बाद भी नहीं निकाला जा सका, दुर्गंध से जनजीवन बेहाल
सैदपुर नगर के वार्ड 8 स्थित खुले कुएं में गिरी गर्भवती गाय के अंत के दो दिन बाद भी उसका शव कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका है। कुएं के भीतर ही शव सड़ने लगा है, जिससे आसपास के मोहल्ले में तेज दुर्गंध फैल गई है। सड़ांध के कारण स्थानीय लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। लोगों ने जल्द शव को बाहर निकालकर कुएं को सुरक्षित तरीके से बंद कराने की मांग की है।