लालबर्रा: खुरपुड़ी में सरपंच पद उपचुनाव: 89.39% भारी मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद, 3 अक्टूबर को मतगणना
प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित समय-सारणी के अनुसार बालाघाट जिले की जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत खुरपुड़ी में मंगलवार को पूर्णकालिक सरपंच पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके चलते क्षेत्र में रिकॉर्ड 89.39 प्रतिशत बंपर मतदान दर्ज किया गया।