पलिया: विद्युत पोल में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट के बीच से गुजरीं कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली
पलिया नगर के व्यस्ततम टेहरा तिराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया, जब एक विद्युत पोल पर अचानक शार्ट सर्किट से केबल में भीषण आग लग गई। खौफनाक मंजर तब देखने को मिला जब इस जलती हुई केबल और उससे गिरती चिंगारियों के ठीक नीचे से कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ