सदर: लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Aug 14, 2026 लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये व कान की कील हड़पने तथा दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 14 अगस्त को आजमगढ़ अंडरपास, रिंग रोड से पवन कुमार राय (31), निवासी मोहांव चौराहा, गोसाईपुर, चोलापुर को गिरफ्तार किया है।