Public App Logo
दिल्ली में ओबीसी कांग्रेस महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में शामिल हुईं शमा बानो अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं ओबीसी कांग्रेस महिला विंग की राष्ट्रीय सदस्य शमा बानो ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आयोजित ओबीसी कांग्रेस महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में सहभागिता की। बैठक में ओबीसी वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, संगठन के विस्तार, महिलाओं की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी तथा सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, आगामी कार्ययोजना को लेकर एक मजबूत, प्रभावी एवं जमीनी संगठन तैयार करने के रोडमैप पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, एआईसीसी सचिव एवं गुजरात सहप्रभारी श्रीमती सुभाषिनी यादव, राष्ट्रीय कन्वीनर श्रीमती सुचित्रा आर्य एवं को-कन्वीनर श्रीमती चित्रा बेथम की उपस्थिति में में आयोजित इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचीं महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और प्रतिबद्धता ने बैठक को और अधिक सार्थक बनाया। बैठक में इस संकल्प को मजबूत किया गया कि संगठन के माध्यम से ओबीसी समाज के अधिकारों, महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक न्याय की आवाज को देशभर में मजबूती के साथ उठाया जाएगा। शमा बानो ने बताया कि ओबीसी समाज के अधिकारों और महिलाओं की समान भागीदारी के लिए संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। सभी बहनों की एकजुटता और सक्रिय सहभागिता से सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और व्यापक बनाया जाएगा। Laxman Singh Godara Harish Chaudhary Ummeda Ram Beniwal Sachin Pilot - Barmer News