Public App Logo
🌿 #कंडोलिया ठाकुर मंदिर भंडारे के बाद स्वच्छता का संदेश 🌿 पौड़ी के प्रसिद्ध #कंडोलिया ठाकुर मंदिर में वार्षिक भंडारे के सफल आयोजन के बाद पुष्प वाटिका पौड़ी ने सराहनीय पहल करते हुए परिसर और आसपास फैली हजारों डिस्पोजल प्लेटों व अन्य कचरे को एकत्रित किया। संस्था की अध्यक्ष #बीरा भंडारी एवं उनकी टीम की सदस्य हर्षि देवी, अंजली देवी, रेवती देवी, मंजू देवी और दुर्गी देवी ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का उदाहरण पेश किया। पुष्प वाटिका पौड़ी लगातार सफाई के साथ उन स्थानों को भी संवार रही है, जहां पहले झाड़-झंखाड़ और कूड़ा फैला रहता था। सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की यह पहल लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है। 🌸♻️ #Pauri #KandoliyaTemple #SwachhPauri #PushpVatikaPauri - Pauri News