प्रतापपुर: प्रतापपुर प्रीमियर एकेडमी में मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
प्रतापपुर प्रखंड के कसमार स्थित प्रीमियर एकेडमी परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी औ