भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल झपटने वाले को यात्रियों ने दबोचा । खिड़की से लटका रहा झपटमार। रहम की मांगता रहा भीख। चलती ट्रेन के प्लेटफार्म छोड़ने से पहले उसका पैर प्लेटफार्म से टकराया। यात्री ने तब जाकर उसका हाथ छोड़ा और झपटमार वहीं गिर पड़ा। फिर RPF ने जाकर उसे पकड़ा।