गावपुर में 15 दिनों से बिजली गुल, खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण; योगी चौक पर किया सड़क जाम।
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर पंचायत में खराब ट्रांसफार्मर के कारण पिछले करीब 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। लंबे समय से बिजली नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला।
आक्रोशित ग्रामीणों ने योगी चौक को बांस-बल्ले से बंद कर सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर उजियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
पुलिस एवं संबंधित स्तर से ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि आज शाम तक खराब ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफार्मर ठीक करने में 15 दिन क्यों लग गए? उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल की वसूली की जाती है और बकाया राश�